बेल्थरा रोड: गंगा में डूबी तीन किशोरियों में से एक का शव निकला, गोठाई गांव में मचा कोहराम, दूसरी को बचाया गया, तीसरी की तलाश जारी
चचेरी बहन के मुंडन संस्कार में गई नगरा की आस्था 15 वर्ष एवं खुशी राजभर 13 वर्ष नामक दो किशोरी अचानक गंगा में डूब गई। जबकि संजना 18 वर्ष को बचा लिया गया। तीनों नगरा थाना के गोठाई गांव की निवासी है। गोताखोरों ने गंगा में से खुशी राजभर का शव बरामद कर लिया। इसकी जानकारी मिलते ही रविवार की शाम 6 बजे परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम सा छा गया।