बेल्थरा रोड: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड को हराकर इंडिया के चैंपियन बनते ही बेल्थरारोड के युवाओं ने मनाया जश्न
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड को हराकर इंडिया के जीत के साथ ही रविवार को रात 10 बजे बेल्थरारोड के युवा झूम उठे। नगर निवासी राहुल गुप्ता, राजेश गुप्ता, बादल, आकाश समेत बड़ी संख्या में युवाओं ने पटाखे फोड़े और क्रिकेट इतिहास में इंडिया के ऐतिहासिक जीत और चैंपियन बनने की खुशी में जमकर जश्न मनाया।