बेल्थरा रोड: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद शहर में लोगों ने मनाया जश्न, तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे युवाओं ने की आतिशबाजी
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड को हराकर भारत रविवार को चैंपियन बन गया। जिसके साथ ही बेल्थरारोड में खुशी नगरवासी झूम उठे। फाइनल मैच को देखने के लिए देर रात तक टीवी और मोबाइल से चिपके लोग, मैच जीतने के साथ ही रात 10 बजे अपने अपने घर से बाहर निकल गए और जमकर जश्न मनाया। बड़ी संख्या में युवा तिरंगा लेकर सड़क पर निकल गए।