बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर अचानक रुक गई दूसरे रूट की वंदे भारत ट्रेन, लोगों में बनी चर्चा का विषय
बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास वंदे भारत ट्रेन अचानक रुक गई। जो पूरे दिन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि वंदे भारत किसी दूसरे रूट का बताया जा रहा है। रेल अधिकारी के अनुसार किसी दूसरे रूट के वंदे भारत ट्रेन को बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के तरफ से निकाला जा रहा था।