बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड एसएस बापू इंस्टीट्यूट में रोजगार मेले में पहुंचे पूर्वांचल के 9 जनपद के बेरोजगार, 189 को मिले ज्वाइनिंग लेटर
बेल्थरारोड स्थित एसएस बापू इंस्टीट्यूट पर ऑफ पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में रविवार को वृहद रोजगार मेला "अवसर 1.0" का आयोजन किया गया। जो दोपहर 3 बजे तक चला। कालेज चेयरमैन प्रतीक राज सिंह के देखरेख में हुए इस रोजगार मेला में पूर्वांचल के बलिया, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, देवरिया, जौनपुर समेत 9 जनपद से करीब 298 उम्मीदवार शामिल हुए ।