मंडला: ग्राम सकरी में कलेक्टर ने पोषण वाटिका का किया अवलोकन, बाजार से जोड़ने पर जोर, उत्पादों के लिए बाजार व्यवस्था सुधारें
Mandla, Mandla | Jun 19, 2026 कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने शुक्रवार को तीन बजे मोहगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत कौआडोंगरी के ग्राम सकरी का भ्रमण किया। उन्होंने सफेद पशव आजीविका स्व-सहायता समूह द्वारा मनरेगा के अभिसरण से संचालित सामुदायिक पोषण वाटिका का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने वाटिका में लगे आम के बगीचे, जल कुंड, अरहर की फसल और सब्जी की क्यारियों का अवलोकन किया।