पोलायकलां: अकोदिया में जनाक्रोश के आगे झुका प्रशासन, 4 घंटे चक्काजाम के बाद मिला भरोसा,
अकोदिया में पूर्व विधायक राहुल मंडलोई के घर 13 मई को हुई करीब 1 करोड़ की चोरी का खुलासा न होने से नाराज नगरवासियों ने रविवार को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक अकोदिया बंद कर स्टेट हाईवे-41 पर 4 घंटे चक्काजाम किया। हजारों लोगों ने पुलिस की धीमी कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय,एसडीएम राजकुमार हालदार मौके पर पहुं