बेगूसराय: चकवा में आग सेंकने के दौरान 1 वृद्ध महिला आग में झुलसी, घायल को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के चकवा में एक वृद्ध महिला आग तापने के दौरान झुलस गई। घायल महिला को इलाज के लिए खोदाबंदपुर पीएचसी में लाया गया, वहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया है। इस संबंध में घायल महिला के बेटे भोला कुमार ने बताया कि मेरी मां आग तापने के दौरान जल गई थी।