बेगूसराय के छौड़ाही थाना क्षेत्र के एजनी गांव में 4 फीट जमीन के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई के परिवार पर लोहे की रोड और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले मे पिता और दो बच्चे घायल हो गए। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है।