बेगूसराय: भूषण सिंह हत्याकांड में आरोपित को मिली आजीवन कारावास की सजा, बेगूसराय व्यवहार न्यायालय ने सुनाई सजा
बेगूसराय न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कल्पना श्रीवास्तव ने मुफस्सिल थाना कांड संख्या 603/2020 की सुनवाई करते हुए वर्ष 2020 में पचम्बा निवासी भूषण सिंह के हत्याकांड में अपना फैसला शनिवार की शाम सुना दिया. इस मामले में दो आरोपित मुफसिल थाना के पचम्बा निवासी ऋषभ कुमार उर्फ टाइगर एवं राजा कुमार पर न्यायालय में विचारण किया गया. न्यायालय ने एक आरोपित राजा कुमार को संदेह का लाभ देकर रिहा किया.