बेगूसराय: बैसना में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में 1 महिला गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
गढ़पुरा थाना क्षेत्र के बैसना में जमीनी विवाद में मारपीट की घटना हुई। मारपीट की घटना में संतोष शर्मा की 28 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी बुरी तरह घायल हो गई। गढ़पुरा पीएचसी में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए महिला को सदर अस्पताल बेगूसराय लाया गया। इस संबंध में घायल के पति संतोष शर्मा ने बताया कि गोतिया में ही चाचा के घर से जमीनी विवाद में मारपीट की गई है।