गुन्नौर: गांव हीरापुर इटऊआ के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों बाइक पर सवार दो लोग हुए घायल
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर गांव हीरापुर इटऊआ के समीप गुरुवार रात करीब 11:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में कस्बा बबराला के स्टेशन रोड निवासी सरफराज अली तथा दूसरी बाइक पर सवार धनारी थाना क्षेत्र के गांव छपरा निवासी अरविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।