आगरा: थाना शाहगंज के अयोध्या कुंज में भाई ने बहन को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार
थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित अयोध्या कुंज में पुरानी रंजिश के चलते भाई ने अपनी ही बहन को गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। हत्यारे की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है।