हुज़ूर: चार इमली में IPS अधिकारी की 17 वर्षीय बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Huzur, Bhopal | May 27, 2026 भोपाल के पॉश इलाके चार इमली में रहने वाले एकआईपीएस अधिकारी संजीव कंचन की 17 वर्षीय बेटी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे के अनुसार, बच्ची11वीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस को परिजन से सूचना मिली। छात्रा के मोबाइल फोन और उसके संपर्कों की जांच की जा रही है। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया |