रायडीह: पेड़ की डाली काटते समय युवक 25 फीट नीचे गिरा, गंभीर रूप से घायल
Raidih, Gumla | May 9, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के कोण्डरा चटकपुर निवासी बीनू राम (32 वर्ष) शनिवार सुबह पेड़ की डाली छांटने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि उनके घर के ऊपर पकरी पेड़ की बड़ी डाली झुकी हुई थी, जिससे आंधी-पानी और बारिश के समय हमेशा खतरा बना रहता था। इसी कारण शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे बीनू राम पेड़ पर चढ़कर डाली काटने लगे।