सीतापुर में अनोखा ड्रामा: थाने पहुंची महिला बोली— 'पति-प्रेमी दोनों चाहिए', बनाया 'ड्यूटी रोस्टर'
'पति काम पर जाएगा तो प्रेमी रहेगा साथ'— महिला की अजीब जिद देखकर दरोगा जी भी हैरान
सीतापुर के महमूदाबाद में एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर पुलिस भी अपना सिर पकड़कर बैठ गई!
थाने पहुंची एक शादीशुदा महिला ने अपने पति और प्रेमी दोनों के साथ रहने की अनोखी शर्त रख दी। महिला का कहना था कि वह किसी एक को नहीं छोड़ेगी, बल्कि दोनों के साथ बारी-बारी से वक्त बिताएगी।
महिला ने दरोगा के सामने अपना पूरा 'टाइम टेबल' पेश कर दिया— "जब पति दिन में ड्यूटी पर जाएगा, तब प्रेमी घर पर साथ रहेगा। और जब प्रेमी रात की ड्यूटी करेगा, तब पति घर में रहेगा!"
परिजनों की आपत्ति के बाद जब यह मामला थाने पहुंचा, तो महिला का यह अनोखा 'ड्यूटी प्लान' सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों को समझाने और मामले का शांतिपूर्ण हल निकालने की कोशिश कर रही है।