चितरंगी: चितरंगी के गोडहा गांव में 6 फीट का मगरमच्छ, सोनघड़ियाल टीम ने सोन नदी में छोड़ा
चितरंगी तहसील क्षेत्र के गांगी ग्राम पंचायत के ग्राम गोडहा स्थित समयलाल के घर के पास आज दोपहर एक 6 फीट का लंबा मगरमच्छ देखे जाने पर हड़कंप मच गया।जहां स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी जानकारी सोन घड़ियाल अभ्यारण बिछी की टीम को दिया गया। जहां मौके पर टीम पहुंची और रेस्क्यू कर के मगरमच्छ को सुरक्षित सोन नदी में छोड़ दिया गया।