जांजगीर: पुलिस लाइन जांजगीर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए 89 स्कूल बसों की जांच, 10 वाहन चालकों पर की गई कार्रवाई
जांजगीर-चांपा में नए शैक्षणिक सत्र से पहले स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त जांच अभियान चलाया। पुलिस लाइन जांजगीर में आयोजित विशेष शिविर में 89 स्कूल बसों और वैनों की फिटनेस एवं सुरक्षा मानकों की जांच की गई। जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेज, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, स्पीड गवर्नर, सीट बेल्ट।