दातागंज: दातागंज नगर में गणेश विसर्जन यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई
शुक्रवार को दातागंज नगर में गणेश विसर्जन यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए है। विसर्जन यात्रा सुंदर झाकियों और डीजे के साथ नगर में भ्रमण करते हुए रामगंगा घाट बेलाडांडी के लिए रवाना हुई है। आज रामगंगा पर विसर्जन किया जाएगा। यात्रा को सकुशल निकलने को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा है।