पटना ग्रामीण: 1 अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर नीतीश कुमार ने की हाईलेवल बैठक, जुटे कई दिग्गज नेता
बिहार में ठंड के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई। एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार के एनडीए में जाने की खबर है। वहीं, राजद से नाराजगी की खबरों के बीच 1 अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर नीतीश कुमार ने पार्टी की हाईलेवल बैठक की। बैठक में जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी, संजय झा, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।