पटना ग्रामीण: 10 सर्कुलर रोड में राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह ने कहा- बिहार में सरकार पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है
ऐसी खबरें सामने आ रही है, कि अब किसी भी वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से पलटी मार कर भाजपा के साथ जा सकते हैं। जिसे लेकर जदयू और भाजपा के साथ-साथ अब राजद भी अपने नेताओं के साथ बैठक कर रही है। वहीं इसे लेकर जब 10 सर्कुलर रोड में राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने गुरुवार को कहा कि बिहार में सरकार पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है