चौसा: बक्सर के बनारपुर में ठेकेदारी विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
Chausa, Buxar | Mar 31, 2026 बक्सर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गांव में ठेकेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार को जमकर गोलीबारी हुई। जिससे इलाके में दहशत फैल गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। बक्सर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने 5:00 बजे संध्या में बताया कि मनोरंजन पांडेय और आनंद राय के बीच ठेकेदारी को लेकर विवाद था।