राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने खरीफ 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक को संबोधित किया
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने राजगढ़ जिले में खरीफ 2026 सीजन की तैयारीयों के संबंध में मंगलवार देर शाम 7:00 करीब राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने खरीफ फसलों की बोनी से पूर्व उर्वरक बीज एवं कृषि यंत्रों की उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की।