Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image
image
image

नशे के खिलाफ शिमला पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों ने लिया संकल्प शिमला। जिला शिमला पुलिस के नशा विरोधी जागरूकता अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह, आईपीएस ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोटा शिमला का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के साथ-साथ इसके सामाजिक और मानसिक प्रभावों के बारे में जानकारी दी और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशे के खिलाफ अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति व्यक्त की। एसपी शिमला ने छात्रों से नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। जिला शिमला पुलिस की ‘रुस्तम योजना’ के तहत युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

MORE NEWS