रामगंजमण्डी: सुकेत में मीट शॉप संचालकों पर पुलिस की कार्रवाई, 9 लोगों को किया गया गिरफ्तार
रामगंजमंडी के सुकेत थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे मीट शाप संचालको के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया। पालिका प्रशासन की और से मंगलवार सुबह सभी संचालको को दुकाने बन्द करने को लेकर नोटिस दिया था, लेकिन नोटिस के बाद भी संचालको ने अपनी दुकानें बन्द नही की इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मीट शॉप संचालक को गिरफ्तार कर लिया।