रामगंजमण्डी: मंडली गांव के कुएं में युवक का पैर फिसला, पानी में डूबने से हुई मौत, सिर में आई थी गंभीर चोट
रामगंजमंडी के मंडली गांव में रविवार रात एक युवक की कुएं में पैर फिसलने से मौत हो गई। युवक गहरे कुएं में पानी पिने के लिए उतरा था। जिसके चलते पैर फिसलने सें 60 फिट गहरे कुएं में गिर गया। गिरने के दौरान युवक का सिर पत्थरो सें टकराया और पानी में डूब गया। इस दौरान युवक के सिर पर गंभीर चोट आई। सोमवार सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने युवक को कुएं सें बाहर निकाला।