रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी उखण्ड में मनाया जा रहा ईद-उल-फितर का त्यौहार, वक्फ बिल के विरोध में काली पट्टी बांधकर अदा की गई नमाज
रामगंजमंडी उपखण्ड भर में रमजान के पवित्र महीने के बाद सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। रामगंजमंडी, मोड़क, चेचट और सुकेत ईदगाह पर नमाजी हजारो की संख्या में वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक के विरोध में काली पट्टियां बांधकर पहुचें। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इस विरोध का आह्वान किया था।