आंवला: आंवला के उरला में 2 महीने से बिजली गुल, ग्रामीणों ने तहसील पर प्रदर्शन कर एसडीएम को शिकायत सौंपी
Aonla, Bareilly | May 22, 2026 आंवला तहसील क्षेत्र के गांव उरला में दो महीने से बिजली न आने की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए धरना दिया। काफी समझाने और समस्या के समाधान के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देकर अपना प्रदर्शन समाप्त किया।