Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image
image

रतनगढ़/समाचार/भाजपा शहर मंडल द्वारा मंगलवार को भाजपा कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने डॉ. मुखर्जी एवं भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका 'एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे' का संकल्प आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्श हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा, समर्पण और जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। भारतीय जनता पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।"कार्यक्रम को भाजपा नेता दीनदयाल पारीक, अर्जुन सिंह फ्रांसा, महेंद्र उपाध्याय तथा पड़िहारा सरपंच जगजीत सिंह राठौड़ ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए उनके जीवन एवं विचारों को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन शहर मण्डल महामंत्री दीपक मुरारका ने किया | इस अवसर पर जिला प्रवक्ता ओम महर्षि, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हनीफ खत्री,मण्डल उपाध्यक्ष निरंजन रुन्थला, सुभाष भुण, किशनलाल सैनी,मण्डल मंत्री भिवराज प्रजापत,हेमन्त पंवार, गोपाल मारू, श्योपाल मेघवाल,किशनलाल घोडेला,महावीर महर्षि,राजेश गर्ग,कुलदीप स्वामी,मनोज हारित,गौतम महर्षि ,सलीम खान,स्वरूप सिंह,भवानी सिंह,दीपचन्द प्रजापत, सुरेश घारू,प्रमोद शर्मा,हीरालाल प्रजापत,भंवरलाल टेलर,पवन महर्षि,पृथ्वी सिंह,बजरंग लुहानिवाल,विनोद मेहता ,महेश इन्दौरिया,रामोतार दायमा,झुमरमल भार्गव,योगेश सारस्वत,विद्याधर नाई,चतुर्भुज प्रजापत,अशोक पंवार,ओमप्रकाश बबेरवाल,शक्तिधर त्रिवेदी,राकेश गौड़,हरिराम स्वामी,सुनील शर्मा,लीलाधर जोशी,उमाशंकर उपाध्याय, बलवीर स्वामी,सोमदत शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे..।

Churu, Churu | Jun 23, 2026