सिमडेगा: टुकुपानी में पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
सिमडेगा के टुकुपानी में संजीत बड़ाईक नामक युवक ने बीती देर रात अपनी होने वाली पत्नी के साथ कॉल में किसी बात को लेकर हुए कहा सुनी के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी गुरुवार की सुबह 8:00 बजे परिजनों को हुई तब जाकर उसे सदर अस्पताल लाया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया इधर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।