बंदगाँव थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त भैरो मुंडा को खूंटी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी शनिवार शाम दी।