नागौर: जोधपुर में अनीता चौधरी हत्याकांड मामले को लेकर मृतका के पति व परिजनों ने नागौर सांसद से की मुलाकात
Nagaur, Nagaur | Nov 8, 2024 जोधपुर में हुई अनीता चौधरी हत्याकांड मामले को लेकर आज शुक्रवार को मृतका पति व परिजनों ने नागौर पहुंचकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल से न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मृतिका के परिजनों को आश्वस्त किया कि उनको हर हाल में न्याय दिलाया जायेगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।