नागौर: नागौर जिला परिषद सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ
Nagaur, Nagaur | Nov 8, 2024 नागौर जिला परिषद सभागार में शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक में खींवसर विधानसभा में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गई। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंपालाल जीनगर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।