नागौर: नागौर के रोडवेज़ बस स्टैंड से मोटरसाइकल हुई चोरी, कोतवाली थाने में दर्ज हुआ मामला
Nagaur, Nagaur | Nov 7, 2024 नागौर शहर के रोडवेज बस स्टैंड से मोटरसाइकिल चोरी होने का गुरुवार को कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ। इस दौरान भोमासर निवासी केसाराम ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वहीं गुरुवार को अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर कहीं बाहर गया था। वापस आकर देखा तो मोटरसाइकिल नहीं मिली। जिसको लेकर पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।