नागौर: नागौर शहर के राजकीय खेल स्टेडियम के निकट सड़क हादसे में बाइक ट्रैक्टर से टकराई, दो लोग गंभीर घायल
Nagaur, Nagaur | Nov 7, 2024 नागौर के राजकीय खेल स्टेडियम कछ निकट गुरुवार देर रात सड़क पर खड़े ट्रेक्टर से एक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और निजी वाहन की मदद से नागौर जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही नागौर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।