पुष्पराजगढ़: खाटी में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में शामिल हुए पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह
मंगलवार 10 बजे पुष्पराजगढ़ विकासखंड के ग्राम खाटी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को रहे। मैच में पाकरियां (छत्तीसगढ़) की टीम विजेता रही, जबकि पोगा टोला की टीम उपविजेता रही। जिन्हें सम्मानित करते हुए पुरस्कृत किया गया।