झांसी: झांसी मेडिकल में डॉक्टर की कार ने बुजुर्ग महिला को कुचला, हुई मौत; पुलिस ने कार जब्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Jhansi, Jhansi | Jul 6, 2025 बुजुर्ग महिला लल्लाबाई टीकमगढ़ के नदनवारा गांव की रहने वाली थी झांसी मेडिकल कॉलेज में रविवार दोपहर को डॉक्टर की कार ने लल्लाबाई को बेरहमी से कुचल दिया। कार के पहिए ऊपर से निकल गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार को डॉक्टर का साला चला रहा था। उसे कम सुनाई देता है। लोग चिल्लाते रहे, मगर उसे सुनाई नहीं दिया। बुजुर्ग महिला अपने बीमार बेटे को देखने आई थी।