झांसी: बड़ागांव गेट के बाहर मकान की छत पर निकला विषखापड़े का बच्चा, वन विभाग की टीम ने पकड़ा
Jhansi, Jhansi | Jul 6, 2025 कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गांव गेट बाहर एक मकान में रविवार की सुबह 11 बजे छत पर खेल रहे बच्चों को विषखापडे का बच्चा दिखाई दिया जिसे देख बच्चे घबरा गए बच्चों ने अपने पिता को बताया जिसके बाद पिता द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने वन विभाग की टीम को बुलाकर विषखापडे के बच्चे को पकड़ लिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।