झांसी: नगर में गुरू पूर्णिमा एवं श्रावण मास के दौरान होंगे विविध कार्यक्रम, 11 जुलाई को निकलेगी भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा
Jhansi, Jhansi | Jul 6, 2025 श्रावण मास समारोह महासमिति के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी ने रविवार को कोतवाली के निकट पत्रकार भवन में हुई पत्रकार वार्ता में बताया कि श्रावण मास समारोह महासमिति के तत्वावधान में गुरू पूर्णिमा एवं श्रावण मास में विविध प्राचीन शिव मंदिरों पर धार्मिक कार्यक्रम होंगे। दिनाँक 9 जुलाई को गुरू पूर्णिमा पर्व की पूर्व संध्या पर गोपीनाथ के मंदिर मे गुरू सम्मान समारोह होगा।