झांसी: भोजला गांव में मृत बताई गई 90 साल की महिला की ढाई घंटे बाद लौटी सांस, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jul 6, 2025 झांसी में एक परिवार में पसरा मातम, उस वक्त खुशियों में तब्दील हो गया, जब 90 साल की बुजुर्ग कथित मौत के बाद जिंदा हो गई। मौत की सूचना रिश्तेदारों को भी दे दी गई थी। गांव की महिलाएं और कुछ रिश्तेदार आ गए थे लेकिन बुजुर्ग की सांस चलते देख सभी को राहत मिली है। वे बार-बार भगवान को याद कर रहे हैं। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला गांव का है।