झांसी: पिछोर में स्कूटी सवार व्यक्ति ने कुत्ते को रस्सी से बांधकर घसीटा, कुत्ते की हुई मौत, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jul 6, 2025 नवाबाद थाना क्षेत्र के पिछोर का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स अपनी स्कूटी से रस्सी के सहारे बेजुबान जिंदा कुत्ते को बांधकर घसीटता लेजा रहा है। इस बेरहम शख्स के करतूत की पूरी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है घसीटने से घायल हुए कुत्ते की कुछ देर बाद मौत हो गई।