थरथरी: चंडी में धान बीज का वितरण शुरू, डीआरआर 60 और हाइब्रिड धान बीज ले रहे किसान
चंडी प्रखंड में खरीफ मौसम को देखते हुए कृषि विभाग की ओर से किसानों को धान बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंजली कुमारी ने बताया कि फिलहाल प्रखंड में 5 वर्ष से कम अवधि वाला डीआरआर धान 60 बीज 8.64 क्विंटल उपलब्ध है, जिसकी कीमत 40 रुपये प्रति किलो निर्धारित की गई है। वहीं किसानों के लिए वायोसिड श्रीराम हाइब्रिड धान बीज भी उपलब्ध कराया गया है।