चांदवा: सांसद ने टोरी एफओबी और आरओबी निर्माण में तेज़ी लाने का दिया भरोसा
चतरा सांसद कालीचरण सिंह शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे चंदवा पहुंचे। इस दौरान भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विनय कुमार रिकी तथा सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास योजनाओं से जुड़े मांगपत्र सांसद को सौंपे।