घोड़ाडोंगरी: सारणी पुलिस ने अंतर-जिला चोर गिरोह का पर्दाफाश किया, धार से आने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
सारणी पुलिस ने अंतर-जिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन नकबजनी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य मनीष पिता ठाकुर सिंह वसूनिया, उम्र 23 वर्ष, निवासी धार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त वाहन, ₹3 हजार नगदी और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।