सेवा की कहानी
सक्ती विकासखण्ड के ग्राम डड़ाई निवासी श्री श्याम लाल वर्षों से खपरैल वाले कच्चे मकान में रहकर हर बरसात में परेशानियों का सामना करते थे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे पक्का घर नहीं बना पा रहे थे।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता मिलने पर उन्हें पक्का आवास प्राप्त हुआ। अब उन्हें टपकती छत, दरकती दीवारों और हर साल खपरैल सुधारने की चिंता अब नहीं सताती।
श्री श्याम लाल ने पक्का घर मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
#मेरेसपनोंकाभारत
#सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_की_कहानी #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp