बाड़मेर: बाड़मेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने किया शिवकर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण
Barmer, Barmer | Feb 23, 2024 बाड़मेर।जिले के शिवकर गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शुक्रवार को सुबह जिला कलेक्टर डॉ. निशान्त जैन ने औचक निरीक्षण किया।इस दौरान जिला कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मौसमी बीमारियों के संबंध में चिकित्सा व्यवस्थाओ का जायजा लिया और स्वास्थ्य केन्द्र में साफ सफाई को लेकर वार्डो का निरीक्षण किया तथा दवा स्टोर पर दवाईयो की उपलब्धता की जानकारी ली।