बाड़मेर: शुक्रवार को BSF ने गडरा रोड के तामलोर गांव में युवा और ग्रामीणों के लिए आयोजित किया सिविक एक्शन प्रोग्राम
Barmer, Barmer | Feb 23, 2024 जिले की गडरा रोड पंचायत समिति के तामलोर गांव में शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल की 76वीं वाहिनी की ओर से सीनियर सेकेन्डरी स्कूल तामलोर में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सीमावर्ती गांवों के रहने वाले बच्चों को खेल व पढ़ाई से संबंधित सामग्री, क्रिकेट किट, फुटबॉल, वॉलीवॉल, वॉलीवॉल नेट एवं स्कूल बैग वितरित किये गये।