हज़ारीबाग: अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1400 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया
अवैध शराब पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई हजारीबाग में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर 16 अवैध महुआ चुलाई भट्ठियों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान 1400 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया और 370 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। मामले में संलिप्त लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।