डिंडौरी: क्या मोदी सरकार के सारे फैसले वाशिंगटन के इशारे पर होते हैं: डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम
डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने सोशल मीडिया में शनिवार सुबह 8:00 फोटो वीडियो पोस्ट करते हुए बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि पहले अमेरिका के कहने पर रूस से आ रहा सस्ता तेल रोका गया फिर उसी से अनुमति का इंतजार है।विधायक ने बीजेपी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि क्या मोदी सरकार के सारे फैसले वाशिंगटन के इशारो पर चलते हैं मोदी सरकार देश हित में कब लेगी।