शाहपुर: नई तकनीक से चोरी के बाद घर में भीषण आग, शिक्षक के घर से नकदी-जेवर पार, लाखों का सामान राख
Shahpur, Betul | May 24, 2026 शाहपुर नगर के पतौवापूरा स्थित वार्ड क्रमांक 14 में चोरी और आगजनी की सनसनीखेज घटना सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए नई तकनीक से ताले तोड़कर नकदी एवं सोने के आभूषण चोरी कर लिए। इसके बाद घर में आग लग जाने से लाखों रुपए का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।